यदि आप BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग) की तैयारी कर रहे हैं, तो BPSC Syllabus को समझना सबसे जरूरी है। इस ब्लॉग पोस्ट में, हम BPSC परीक्षा का पूरा सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।
BPSC Syllabus 2025: Overview
BPSC परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है:
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) – Objective Type
- मुख्य परीक्षा (Main Exam) – Descriptive Type
- साक्षात्कार (Interview) – Personality Test
1. BPSC प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस (BPSC Prelims Syllabus)
- BPSC प्रीलिम्स में सामान्य अध्ययन (General Studies) के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- परीक्षा में 150 अंकों का केवल एक पेपर होता है। (समय : 2 घंटा)
- प्रत्येक प्रश्नों के उत्तर के लिए चार विकल्प दिए जातें हैं तथा प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है।
- प्रत्येक सही प्रश्न के लिए एक अंक मिलते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक (0.33) ऋणात्मक रूप में काटे जाते हैं।
- सामान्य श्रेणी की कट ऑफ समान्यतः 90 से 100 तक रहती है।
प्रीलिम्स पाठ्यक्रम – महत्वपूर्ण विषय:
इस पत्र में ज्ञान विज्ञान के निम्नलिखित क्षेत्रों से संबंधित प्रश्न होंगे:-
- राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ
- भारत का इतिहास तथा बिहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएँ।
- भारत का राष्ट्रीय आंदोलन तथा इसमें बिहार का योगदान
- भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन
- भूगोल (विशेषकर बिहार- बिहार के प्रमुख भौगोलिक प्रभाग तथा यहाँ की महत्वपूर्ण नदियाँ)
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- आजादी के पश्चात् बिहार की अर्थव्यवस्था के प्रमुख परिवर्तन
- सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
- सामान्य मानसिक योग्यता (General Mental Ability)
- गणित एवं बौद्धिक परीक्षण।
BPSC Prelims Exam Expected Number of Questions Analysis
विषय | अंक |
---|---|
इतिहास | 25-30 |
भूगोल | 12-15 |
सामान्य विज्ञान | 25-30 |
करेंट अफेयर्स | 30-35 |
राज्यव्यवस्था | 12-15 |
अर्थशास्त्र | 12-15 |
बिहार विशेष | 20-25 |
गणित एवं बौद्धिक परीक्षण | 10 |
Note:
- यदि उम्मीदवार एक से अधिक उत्तर देता है तो उसे गलत उत्तर माना जाएगा।
- यदि उम्मीदवार द्वारा कोई प्रश्न हल नहीं किया जाता है अर्थात् उम्मीदवार द्वारा उत्तर नहीं दिया जाता है, तो उस प्रश्न के लिए कोई दण्ड नहीं दिया जाएगा।
- इस परीक्षा का उद्देश्य केवल स्क्रीनिंग टेस्ट करना है; अंतिम मेधा निर्धारण में इन अंकों को शामिल नहीं किया जाएगा।
2. BPSC मुख्य परीक्षा सिलेबस (BPSC Mains Syllabus)
G.S. Paper-I | 300 अंक | 03 घंटा |
G.S. Paper-II | 300 अंक | 03 घंटा |
निबंध | 300 अंक | 03 घंटा |
हिन्दी* (क्वालीफाइंग) | 100 अंक | 03 घंटा |
वैकल्पिक विषय* (क्वालीफाइंग) | 100 अंक | 02 घंटा |
साक्षात्कार (व्यक्तित्व परीक्षा ) | 120 अंक |
कुल योग : 900+120 =1020 अंक
BPSC मेन्स में G.S. परीक्षा कुल तीन खण्डों में होंगे
- खण्ड I में प्रथम प्रश्न अनिवार्य होगा, जो लघु उत्तरीय प्रकार का होगा। उसके बाद दो प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न का एक विकल्प प्रश्न होगा, लेकिन उनमें से एक का उत्तर देना अनिवार्य होगा।
- खण्ड II में प्रथम प्रश्न अनिवार्य होगा, जो लघु उत्तरीय प्रकार का होगा। उसके बाद दो प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न का एक विकल्प प्रश्न होगा, लेकिन उनमें से एक का उत्तर देना अनिवार्य होगा।
- खण्ड III में दो प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न के दो विकल्प प्रश्न भी होंगे, जिनमें से एक का उत्तर देना अनिवार्य होगा।
G.S. Paper I | 300 अंक | 3 घंटा |
---|---|
क. भारत का आधुनिक इतिहास और भारतीय संस्कृति | 114 अंक |
ख. राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व का वर्तमान घटना चक्र । | 114 अंक |
ग. सांख्यिकी विश्लेषण आरेखन और चित्रण। | 72 अंक |
G.S. Paper II | 300 अंक | 3 घंटा |
---|---|
क. भारतीय राज्य व्यवस्था | 114 अंक |
ख. भारत एवं बिहार का अर्थव्सवस्था और भूगोल | 114 अंक |
ग. भारत के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका और प्रभाव | 72 अंक |
निबंध | 300 अंक | 3 घंटा | |
---|---|---|
खंड – क 100 अंक (700-800 शब्द) | खंड़ – ख 100 अंक (700-800 शब्द) | खंड – ग 100 अंक (700-800 शब्द) |
▼ 4 विकल्प में से एक पर निबंध | ▼ 4 विकल्प में से एक पर निबंध | ▼ 4 विकल्प में से एक पर निबंध |
क्वालीफाइंग पेपर
सामान्य हिंदी (General Hindi – Qualifying)
100 अंक | 3 घंटा
- यह परीक्षा लिखित प्रारूप में ली जाती है और इसका उद्देश्य हिन्दी भाषा में अभ्यर्थियों की सहजता का परीक्षण करना है तथा इस पेपर में सभी वर्ग के अभ्याथियों को 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
- इस पत्र में प्रश्न विहार विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यमिक (सेकेण्डरी) स्तर के होंगे। इस परीक्षा में सरल हिन्दी में अपने भावों को स्पष्टतः एवं शुद्ध रूप में व्यक्त करने की क्षमता और सहज बोध शक्ति की जाँच समझी जायेगी। इस पेपर में सभी वर्ग के अभ्याथियों को 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
अंकों का विवरण निम्न प्रकार होगाः-
निबन्ध | 30 अंक |
व्याकरण | 30 अंक |
वाक्य विन्यास | 25 अंक |
संक्षेपण | 15 अंक |
कुल | 100 अंक |
वैकल्पिक विषय (Optional Subject – Qualifying)
100 अंक | 2 घंटा
- यह पेपर MCQ’s स्वरूप के होते हैं और इसके लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं काटे. जाते हैं लेकिन ऐच्छिक विषय में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
- वैकल्पिक विषयों का स्तर कमोबेश पटना विश्वविद्यालय के तीन वर्षीय ऑनर्स परीक्षा के समान होगा।
- प्रत्येक अभ्यर्थी को विषय कोड-04 से विषय कोड-37 तक निम्नलिखित वैकल्पिक विषयों में से केवल एक वैकल्पिक
- विषय का चयन करना होगा और परीक्षा की अवधि 02 घंटे की होगी।
- यह पेपर MCQ’s स्वरूप के होते हैं और इसके लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं काटे जाते हैं।
- वैकल्पिक विषय में प्राप्तांक की गणना मेधा सूची के निर्धारण के लिए नहीं की जाएगी।
- ऐच्छिक विषय में सामान्य वर्ग के लिए 40% पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5% अत्यंत पिछड़ा वर्ग 34% और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति महिलाओं और दिव्यांगों को 32% न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
वैकल्पिक विषयों की सूची इस प्रकार है-
विषय कोड | विषय |
---|---|
04 | कृषि विज्ञान |
05 | पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान |
06 | मानव विज्ञान |
07 | वनस्पति विज्ञान |
08 | रसायन विज्ञान |
09 | सिविल इंजीनियरिंग |
10 | वाणिज्यिक शास्त्र तथा लेखा विधि |
11 | अर्थशास्त्र |
12 | विद्युत इंजीनियरिंग |
13 | भूगोल |
14 | भू-विज्ञान |
15 | इतिहास |
16 | श्रम एवं समाज कल्याण |
17 | विधि |
18 | प्रबंध |
19 | गणित |
20 | यांत्रिक इंजीनियरिंग |
21 | दर्शन शास्त्र |
22 | भौतिकी |
23 | राजनीति विज्ञान तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
24 | मनोविज्ञान |
25 | लोक प्रशासन |
26 | समाज शास्त्र |
27 | सांख्यिकी |
28 | प्राणी विज्ञान |
29 | हिन्दी भाषा और साहित्य |
30 | अंग्रेजी भाषा और साहित्य |
31 | उर्दू भाषा और साहित्य |
32 | बंगला भाषा और साहित्य |
33 | संस्कृत भाषा और साहित्य |
34 | फारसी भाषा और साहित्य |
35 | अरबी भाषा और साहित्य |
36 | पाली भाषा और साहित्य |
37 | मैथिली भाषा और साहित्य |
Note:
- यह जरूरी नहीं हैं कि जो आपने स्नातक (Graduation) में विषय (Honours) लिया था, वही विषय अपने BPSC ऑप्शनल विषय में रखें। आप जो विषय BPSC ऑप्शनल में रखना चाहते हैं, उसे आप अपनी रुचि के अनुसार उपर्युक्त विषय में से किसी भी एक विषय को रख सकते हैं।
- मेधा सूची में क्वालीफाइंग पेपर (सामान्य हिन्दी + वैकल्पिक विषय) को नहीं शामिल किया जाएगा।
3. साक्षात्कार (Interview – 120 अंक)
यह व्यक्तित्व परीक्षण का एक रूप है, जिसे सक्षम और निष्पक्ष पर्यवेक्षको के एक बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाता है। परीक्षण का उद्देश्य उम्मीदवार की मानसिक क्षमता का मूल्यांकन करना है।
आयोग सफल उम्मीदवार को उनमें से किसी भी सेवा या पद के लिए अनुशंसित करने का अधिकार रखता है, जिसके लिए उम्मीदवार ने इच्छा प्रकट की है तथा जिसके लिए आयोग उसे योग्य समझता है।
Note:
- जो अभ्यर्थी बिहार सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा के लिखित परीक्षा में ऐसे न्यूनतम प्राप्तांक (जो आयोग द्वारा अपने विवेक से निर्धारित किए जाते हैं) प्राप्त करते हैं तो उन्हें साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
- साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या से लगभग दो से ढाई गुनी होगी।
- इस प्रकार बिहार सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा (लिखित भाग के साथ-साथ साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण) में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक उनकी अंतिम रैंकिंग निर्धारित करेंगे।
यदि आप और अधिक अध्ययन सामग्री प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया हमारे चैनल से जुड़ें।